
हसौद। परसदा-हसौदा इलाके में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कई झोलाछाप डॉक्टर सारी व्यवस्था के साथ क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। पूर्व यहां कई मामले सामने आए हैं, जिनमें इलाज के चलते मरीजों को परेशानी का सामने करना पड़ा। लेकिन शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई न हो रही है। परसदा मेन रोड में लंबे समय से झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। जबकि इनके पास न तो संबंधित योग्यता है और न ही उपचार संबंधी लाइसेंस है। वहीं लम्बे समय से सस्ती दवाई दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की जाती है। परंतु आज तक ब्लॉक जैजैपुर के हसौद-परसदा क्षेत्र के किसी भी फर्जी डॉक्टर के विरुद्ध संयुक्त टीम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

























