सवाल उठने पर 2 लाख वाले आदेश को हटाया अंश पोर्टल से

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपका एरिया ने आखिरकार पुराने विकल्प को बने रहने की मानसिकता बनाई है। दो लाख की लागत वाले कार्यों के मामले में एरिया की स्वीकृति वाले आदेश को अंश पोर्टल से हटाने की खबर है।
कुछ दिन पहले ही इस बारे में एक आदेश जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि दीपिका परियोजना के अंतर्गत कराए जाने वाले ऐसे काम जिम दो लाख रुपए खर्च हो रहे हैं, उनकी स्वीकृति परियोजना के बजाय अब दीप का एरिया कार्यालय से लेनी होगी। जबकि इस प्रकार के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार पहले दीपिका परियोजना को ही था और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की अन्य परियोजनाओं में भी इसी प्रकार का नियम लागू था। दीपिका में प्रबंधन के द्वारा मनमाने तरीके से नया आदेश जारी करने से इसकी आलोचना ही नहीं की गई बल्कि सवाल भी खड़े हो गए कि आखिर यह सब क्यों किया जा रहा है और इसके पीछे मानसिकता क्या है। जानकारी के मुताबिक ट्रेड यूनियन ने इस मामले को लेकर ऊपर तक शिकायत की। कहा गया था कि आर्थिक मनमानी करने के इरादे से व्यवस्था को परिवर्तित करने की कोशिश की जा रही है। अब जानकारी मिली है कि इस कथित आदेश को अंश पोर्टल से हटा दिया गया है। मामले में वास्तविकता का पता तभी चलेगा जब निर्धारित दो लख रुपए की लागत वाले कार्य जारी किए जाएंगे, तब उनकी स्वीकृति के लिए संबंधित लोगों को किस कार्यालय के चक्कर लगाने होंगे।

RO No. 13467/11