कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक का चुनाव अमान्य घोषित

Oplus_131072

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मालुरु विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक के.वाई. नानजेगौड़ा के 2023 के चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया है। कोर्ट ने मतगणना में अनियमितताओं का हवाला देते हुए चार सप्ताह के भीतर मतों की पुनर्गणना का आदेश दिया है।

मामले की जांच और कोर्ट का आदेश

– जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना का वीडियो फुटेज प्रस्तुत नहीं करने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया और अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
– अदालत ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया है कि मालुरु क्षेत्र के मतों की पुनर्गणना निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चार सप्ताह के भीतर पूरी की जाए.

राजनीतिक हलचल और उपचुनाव की संभावना

– यह फैसला कर्नाटक की सत्ताधारी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
– पुनर्गणना के परिणामों के आधार पर मालुरु में उपचुनाव की स्थिति बन सकती है।

अगला कदम

– निर्वाचन आयोग अब पुनर्गणना की प्रक्रिया शुरू करेगा, जिसके परिणाम कर्नाटक की राजनीति में नए समीकरण बना सकते हैं।
– कोर्ट ने 30 दिनों के लिए फैसले पर स्थगन दे दिया है, जिससे नानजेगौड़ा को तत्काल अयोग्यता से राहत मिली है ।

RO No. 13467/11