
सक्ती। मॉडलिंग आइकॉन एजेंसी के प्रतिष्ठित पेजेंट स्टार फेस ऑफ इंडिया 2025 के शानदार ग्रैंड फिनाले में गौरव सोनी ने अपना करिश्मा, आत्मविश्वास और शानदार उपस्थिति से सबको प्रभावित करते हुए मिस्टर छत्तीसगढ़ स्टार फेस 2025 का ताज अपना नाम कर लिया।
देश के कोने-कोने से आये हजारों प्रतिभाशाली प्रतियोगियों को पीछे छोडक़र, गौरव ने अपनी कड़ी मेहनत, स्टाइलिश रवैया और अपराजेय आत्मविश्वास के दम पर ये प्रतिष्ठित खिताब जीता।
सक्ती नगर के निवासी और बाबूलाल सोनी के सुपूत, गौरव ने अपनी स्कूली शिक्षा सक्ती, बेमेतरा और रायपुर में पूरी की। फि़लहाल वो कोयंबटूर, केरल में पेशेवर रूप से सक्रिय हैं।
ये गौरवपूर्ण क्षण सिर्फ गौरव के लिए ही नहीं, बल्की उनके परिवार, शुभचिंतक और शुद्ध छत्तीसगढ़ के लिए भी एक स्वर्णिम अध्याय बन गया है। 12-14 सितंबर 2025 तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुए इस मेगा-इवेंट के बाद उनके घर और सोशल सर्कल में बधाइयों की बारिश हो रही है।
जजिंग पैनल ने विजेताओं का चयन प्रतिभा, सौंदर्य, आत्मविश्वास और त्रुटिहीन प्रस्तुति के आधार पर किया। सभी मापदंडों पर गौरव ने अपना बेजोड़ आकर्षण दिखाया और सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लिया।
अब मिस्टर छत्तीसगढ़ 2025 – स्टार फेस का ताज जीत कर गौरव ने एक नई प्रेरणा और बेंचमार्क सेट किया है। उनकी ये जीत उन्हें आगे चलकर मॉडलिंग और एक्टिंग इंडस्ट्री में नए आसमान तक ले जा सकती है।



























