शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि, फिर भी बदला अधिकारी को

कोरिया बैकुंठपुर। कोरिया जिले की शिक्षा व्यवस्था लंबे समय से अपने उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए चर्चा में रही है। जिले में शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन एवं शिक्षा विभाग लगातार नई पहल कर रहा है। हाल के वर्षों में जिले ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कोरिया जिले ने अपनी शिक्षा व्यवस्था को राज्य स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य किया है। इसका परिणाम यह रहा कि बोर्ड परीक्षा में जिले ने राज्यभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं शिक्षा विभाग के प्रशासनिक उलटफेर को लेकर जिले की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
जानकारी के अनुसार इस उपलब्धि के पीछे जिले के शिक्षा विभाग की दूरदृष्टि, शिक्षकों की मेहनत, और विद्यार्थियों की लगन रही। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए पाठन-पाठन पद्धति में निरंतर सुधार किया गया। विद्यार्थियों की समझ और क्षमता को विकसित करने के लिए नवीन शिक्षण तकनीकों का उपयोग किया गया। कक्षाओं में अनुशासन और समयबद्धता को विशेष महत्व दिया गया, जिससे शिक्षण का माहौल और अधिक सशक्त बना। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम दिलाने में जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता और उनके सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही है। वे न केवल शिक्षकों के बीच अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना जगाने में सफल रहे, बल्कि विद्यार्थियों को भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उनका सादगीपूर्ण और विनम्र स्वभाव शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक रहा है। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में सहायक संचालक जितेंद्र गुप्ता का योगदान भी अविस्मरणीय बनाती हैं उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए। उनकी अनुशासनप्रियता और कार्य के प्रति समर्पण ने जिले की शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाए। शर्ट के कॉलर तक बटन लगाकर अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले कम श्री गुप्ता न केवल एक अधिकारी थे, बल्कि वे विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अनुशासन और मेहनत की मिसाल बन चुके थे। उनकी कमी आज कोरिया शिक्षा जगत में गहराई से महसूस की जा रही है। अब जिले में नए जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभालने से शिक्षा जगत में नई उम्मीदें और अपेक्षाएँ जागृत हुई हैं। नवपदस्थ ष्ठश्वह्र साहब से जिले के लोग वही समर्पण और सुधार की अपेक्षा कर रहे हैं, जैसा कि पहले देखने को मिला था। जिले के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक आशा कर रहे हैं कि वे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे तथा विद्यार्थियों को और बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। कोरिया जिले की शिक्षा यात्रा अनुशासन, मेहनत और समर्पण पर आधारित रही है। यहाँ के विद्यार्थियों की सफलता न केवल जिले का मान बढ़ा रही है, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित कर रही है। यदि यही क्रम आगे भी बना रहा, तो आने वाले वर्षों में कोरिया जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित करेगा। नवपदस्थ साहब का जिले की जनता, शिक्षक और विद्यार्थियों की ओर से हार्दिक स्वागत है, साथ ही उनसे वही उम्मीदें जुड़ी हैं, जो अब तक की उपलब्धियों को और आगे बढ़ा सकें।

RO No. 13467/11