
हसौद। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी का अपहरण करने वाले आरोपी कुलदीप सागर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप सागर पुत्र राकेश कुमार सांडे(24) निवासी ग्राम जम गहन थाना मालखरौदा जिला सक्ती का निवासी है। घटना के संबंध में बताया कि पीडि़त ने थाना हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लडक़ी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया है। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और अपहृता बालिका की लगातार खोजबीन की जा रही थी। पिता ने अपनी बेटी को आरोपी कुलदीप सागर द्वारा अपहरण कर हैदराबाद ले जाने की आशंका जताई। विशेष पुलिस टीम का गठन कर हैदराबाद भेजा गया। हैदराबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।



















