
तुस्मा। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत केशला में अब तक मुक्ति धाम नहीं बनने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। आज भी ग्रामीण अपने मृत परिजन का अंतिम संस्कार खुले में करने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच अंबिका यादव ने बताया कि सुशासन महोत्सव के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर श्मशान घाट की मांग की थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह एक बुनियादी आवश्यकता है और इसके अभाव में ग्रामीणों को अत्यंत पीड़ा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल सुविधाओं की बात नहीं, बल्कि मृत परिजन को सम्मान देने का सवाल है।












