
चांपा। नगर में इस बार दशहरा उत्सव खास अंदाज में मनाया जाएगा। दशहरा आयोजन समिति चांपा ने पूरे उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। समिति ने जानकारी दी है कि इस बार 40 फीट ऊंचे रावण, 30 फीट के कुंभकरण और 25 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा।हर साल की तरह इस बार भी पुतला दहन देखने हजारों की भीड़ उमड़ेगी, मगर इस बार आयोजन में कुछ नए प्रयोग किए गए हैं, जो इसे यादगार बना देंगे। सबसे बड़ा आकर्षण इस बार रावण के वध का दृश्य होगा। समिति ने विशेष तकनीक का प्रयोग करते हुए रावण को ‘नो-मेंस एरिया’ में चलने योग्य बनाया है। जब अतिथि मंच पर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से रावण का वध करेंगे, तो रावण का गला कटकर अलग हो जाएगा।












