अधर्म, अंहकार कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, पराजित अवश्य होता है : लखनलाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा हमें यह शिक्षा देती है कि अधर्म एवं अंहकार कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, वह पराजित अवश्य होता है, अधर्म पर धर्म की जय होती है, अंहकार का विनाश होता है, यह निश्चित है। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा श्रीरामलीला व दशहरा उत्सव का बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया, इस आयोजन से कोरबा का वातावरण राममय होगा, मैं कामना करता हूॅं कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष इसी गरिमा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हों।
निगम द्वारा विगत 28 सितंबर से 02 अक्टूबर तक घंटाघर मैदान में पांच दिवसीय श्रीरामलीला व दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसका विजयादशमी के दिन भव्य समापन हुआ, समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन कराया। उन्होने श्रीराम दरबार की पूजाअर्चना कर रावण दहन कार्यक्रम भी संपन्न कराया। इस मौके पर दिए गए अपने उद्बोधन में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की पहल तथा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की देखरेख में आयोजित श्रीरामलीला आयोजन से भारतीय संस्कृति को सहेजने का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि इस आयोजन से हमारे बच्चो को भी भारत की पुरातन संस्कृति को जानने-समझने का अवसर मिला तथा वे प्रभु श्रीराम की लीलाओं, उनकी मर्यादाओं व आदर्शो से परिचित हुए। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस आयोजन को जगद्गुरू श्रीरामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद भी मिला तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी यहॉं पहुंचकर हम सबका उत्साहवर्धन किया। श्री देवांगन ने इस सुंदर धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन के लिए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों, पार्षदों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों को साधुवाद दे अपनी दिली शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रभु श्रीराम की लीला प्रसंग का यह आयोजन करना मेरा सौभाग्य है, श्रीरामलीला हमें बताती है कि बुराई पर अच्छाई की सदैव ही जीत होती है। उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा नगर के विकास व आमजन को मूलभूत सुविधाएं तो उपलब्ध कराने में अग्रणी है ही, किंतु अब निगम ने भारतीय संस्कृति व विरासत को सहेजने का काम भी किया है। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने गिलहरी जैसा छोटा सा प्रयास किया, किन्तु कोरबा की जनताजनार्दन ने अपने प्यार, स्नेह से हमारे इस छोटे से प्रयास को विराट स्वरूप दे दिया, यहॉं दर्शकों की अपार संख्या ने इस मैदान को छोटा कर दिया, तो वहीं बनारस के मंजे हुए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शको का मन मोह लिया, जिसके लिए मैं उन्हें हृदय से साधुवाद देता हूॅं।
इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगले वर्ष और अधिक भव्यता के साथ श्रीरामलीला का आयोजन होगा, मैं ऐसा विश्वास रखता हूॅं। उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम की टीम ने आयोजन समिति ने पूरी सक्षमता के साथ कार्य किया तथा आयोजन को नई ऊंचाईयॉं दी, जिसके लिए मैं बधाई देता हूॅ।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक चावलानी के साथ ही कैलाश नाहक, डॉ. नागेन्द्र शर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, पंकज देवांगन, युगल कैवर्त, रामकुमार राठौर, लक्ष्मण श्रीवास, अजय गोंड़, चेतन मैत्री, ईश्वर पटेल, रामकुमार साहू, सतीश झा, डॉ. राजेश राठौर, आरिफ खान, राकेश अग्रवाल, नवीन अरोरा, परविंदर सिंह, रूक्मणी नायर, वैशाली रत्नपारखी, ज्योति वर्मा, दिनेश वैष्णव, मनोज मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, नोडल अधिकारी अखिलेश शुक्ला व पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, प्रकाश चन्द्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी आदि के साथ निगम के पार्षदगण, अधिकारी/कर्मचारीगण व हजारों की संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे।

RO No. 13467/11