
जांजगीर-चांपा। जिले में शनिवार को हसदेव नदी में 5 दोस्त डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया। रविवार को अंकुर कुशवाहा का शव घटना स्थल से 15-17 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज से पहले मिला है। 2 लोग स्वर्णरेखा और आशीष भोई अभी भी लापता हैं।
पांचों दोस्त पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे आए थे। नहाते समय तेज बहाव में बह गए। शनिवार शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। रविवार सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। साथ ही तलाशी में ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव का है।

















