बिहार का महासमर: बिहार में बजा चुनावी बिगुल… 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएंगे रिजल्ट , आदर्श आचार संहिता लागू

Oplus_131072

बिहार में बजा चुनावी बिगुल… 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को आएंगे रिजल्ट

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान छह नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। राज्य में कुल 90,712 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 203 सामान्य, 38 दलित आरक्षित और दो सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

कुल मतदाता और नए वोटर

बिहार में इस बार 3 लाख 92 हजार पुरुष मतदाता और 3 लाख 50 हजार महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 14 लाख नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। हर बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की सीमा तय की गई है।

हर सीट पर ऑब्जर्वर, सुरक्षा पर खास निगरानी

चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के लिए 243 सीटों पर 243 ऑब्जर्वर और 38 जिलों के लिए 38 पुलिस ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। सभी बूथों पर ग्राउंड फ्लोर और रैंप की सुविधा अनिवार्य की गई है।

मतदाता सूची में 22 साल बाद सुधार

चुनाव आयोग ने बताया कि 22 वर्षों बाद बिहार में मतदाता सूची का व्यापक शुद्धीकरण हुआ है। अब राज्य का यह मॉडल पूरे देश में लागू किया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।

Oplus_131072
RO No. 13467/11