रिश्वत मामले में आया था IPS का नाम, गनमैन की गिरफ्तारी के बाद खुद को मारी गोली; 9 पेज का नोट बरामद

चंडीगढ़। हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर-116 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आइपीएस अफसर थे। 29 सितंबर को उनकी पोस्टिंग रोहतक रेंज आइजी से रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) में आइजी के तौर पर हुई थी। दूसरी ओर पूरन कुमार के साथ अटैच गनमैन हेड कांस्टेबल सुशील के विरुद्ध रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना में सोमवार को एक एफआइआर दर्ज हुई थी। इसमें सुशील पर रोहतक के शराब कारोबारी पवन बंसल से ढाई लाख रुपये मंथली मांगने का आरोप लगाया था।

कारोबारी ने सुशील कुमार के पैसे मांगते व लेते समय की आडियो व वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी थी। मंगलवार सुबह रोहतक पुलिस ने इस केस में पूछताछ के बाद सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPS Puran Suicide: रिश्वत मामले में आया था IPS का नाम, गनमैन की गिरफ्तारी के बाद खुद को मारी गोली; 9 पेज का नोट बरामद

By Jagran NewsEdited By: Sushil Kumar
Updated: Wed, 08 Oct 2025 06:00 AM (IST)
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आईपीएस अफसर थे। उनकी पोस्टिंग रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में हुई थी। दूसरी ओर उनके गनमैन सुशील के विरुद्ध रोहतक में एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें उस पर शराब कारोबारी से पैसे मांगने का आरोप था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

prefferd source google

Hero Image

IPS Puran Suicide: रिश्वत मामले में आया था IPS का नाम।

 

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर-116 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

वह 2001 बैच के आइपीएस अफसर थे। 29 सितंबर को उनकी पोस्टिंग रोहतक रेंज आइजी से रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी) में आइजी के तौर पर हुई थी।

दूसरी ओर पूरन कुमार के साथ अटैच गनमैन हेड कांस्टेबल सुशील के विरुद्ध रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना में सोमवार को एक एफआइआर दर्ज हुई थी। इसमें सुशील पर रोहतक के शराब कारोबारी पवन बंसल से ढाई लाख रुपये मंथली मांगने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कारोबारी ने सुशील कुमार के पैसे मांगते व लेते समय की आडियो व वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी थी। मंगलवार सुबह रोहतक पुलिस ने इस केस में पूछताछ के बाद सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।

गनमैन सुशील ने लिया था आईपीएस पूरन का नाम

रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया के अनुसार पूछताछ में सुशील ने आइपीएस पूरन कुमार का नाम लिया था। सूत्रों के अनुसार जब रोहतक पुलिस गिरफ्तार सुशील को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने गई थी तो उसी दौरान चंडीगढ़ में पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली।

RO No. 13467/11