
क़ांग्रेस पार्टी में जिलाध्यक्ष बनने नेताओं में मची होड़पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, राजेश अग्रवाल सहित पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन भी दौड़ में शामिल
सीताराम नायक
जांजगीर चांपा। कांग्रेस पार्टी अपनी संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान में जुट गई है जो अब जिलाध्यक्ष बनने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रभारी नियुक्त कर मजबूत चेहरे की तलाश कर रही है इसी के तहत जांजगीर चांपा जिले में भी कांग्रेस नेताओं में हलचल शुरू हो गई है। यहाँ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का योगदान महत्वपूर्ण रहता है इस कारण अब जिलाध्यक्ष बनने वाले नेता डॉ चरणदास महंत के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं वही डॉ चरण दास महंत दावेदार नेताओं के ऊपर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी में वैसे तो जिला अध्यक्ष बनने के लिए नेताओं की लंबी सूची है जो किसी तरह जिला अध्यक्ष बनने के लिए प्रयास रत हैं। जिला अध्यक्ष के दावेदार के रूप में प्रथम नाम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार का नाम सामने आ रहा है जो कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में लंबे समय से कार्य कर अपनी राजनैतिक क्षमता दिखाते चले।



















