
कोरबा। कोरबा। कोरबा वनमंडल के रामपुर सर्किल में घूम रहे हाथियों के झुंड ने बीती रात अज्ञात व्यक्ति को सूंड से उठाकर पटकने के बाद पैरों तले कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हाथी भगाने के लिए निकले लोगों ने मृतक के शव को देखा और इसकी सूचना वन विभाग तथा पुलिस को दी, जिस पर उसके अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिए हैं।
कोरबा वनमंडल के उप वन मंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 09 अक्टूबर को करतला परिक्षेत्र अंतर्गत रामपुर सर्किल के रामपुर परिसर के वन कक्ष श्चद्घ 1159 में सिवाना मोहा नामक स्थान पर रामपुर से बेहरचुवां सडक़ मार्ग किनारे लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति जिसका उम्र लगभग 58 वर्ष था। जो पिछले 2 माह से रामपुर, बिंझकोट,चैनपुर,नवापारा,में घूम-घूमकर रहता था,को दिनांक 09 अक्टूबर को रात्रि लगभग 12.30 बजे वन क्षेत्र में विचरण कर रहे लगभग 17 नग जंगली हाथियों से अचानक सामना हो जाने पर हाथियों ने सूड़ एवं पैरो से कुचलकर जनहानि कर दिया। वन विभाग के कर्मचारी के द्वारा लगातार ग्राम कोटवार के द्वारा आस पास के ग्राम रामपुर, चैनपुर, बिंझकोट, नोदरहा, बोतली, नवापारा अन्य स्थानों में हाथियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ग्रामवासियों को लगातार दिया जा रहा है। एवं विद्युत विभाग को भी लगातार हाथी की उपस्थिति की जानकारी दिया जा रहा है।आज भी वन विभाग के द्वारा रात्रि गस्त कर हाथियों की जानकारी एवं ग्रामीणों को सूचना दिया गया है, जिसमें मुनादी का विडियो, फोटो विभिन्न ग्रामों में किया गया। बार बार सूचना के बावजूद भी उक्त घटना हुआ है। मृतक के संबंध में ग्राम कोटवार एवं सरपंच रामपुर सहित लोगों द्वारा बताया गया कि मृत व्यक्ति का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था और किसी से बात नहीं करता था और ना ही कुछ बोलता था। इस बीच कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 20 हाथियों के दल ने मदनपुर क्षेत्र में दस्तक दे दिया है, जिससे लोगों में भय का वातावरण निर्मित हो गए हैं।






















