नशे की स्थिति में ग्रामीणों ने शिक्षक को मौके पर पकड़ा, माफी मांग कर मानी गलती

जांजगीर-बिर्रा। शराब पीकर बंसतपुर प्राइमरी स्कूल पहुंचने वाले शिक्षक राजेश कुमार कुर्रे को बीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस में जवाब देने को कहा है।
जनपद पंचायत बम्हनीडीह की बंसतपुर पंचायत के प्राथमिक शाला में राजेश सहायक शिक्षक हैं। वह 7 अक्टूबर को नशे में स्कूल पहुंचा था। जानकारी मिलते ही ग्रामीण स्कूल पहुंंचे और आपत्ति की। ग्रामीणों ने बच्चों से पूछताछ भी की। शिक्षक से सवाल-जवाब करते हुए वीडियो भी बनाया। कुछ देर बाद शिक्षक राजेश ने गलती मानी और हाथ जोड़ माफी मांगी।
पहले भी कई मामले सामने आए, सिर्फ नोटिस थमाया अकलतरा के ग्राम अमोरा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक लोकपाल बर्मन पर ग्रामीणों ने नशे में स्कूल आने का आरोप लगाया था। छात्रों व लोगों ने कहा शिक्षक नशे में स्कूल आता है और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता।
प्राथमिक शाला कोनियापाट के प्रधान पाठक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगा था। प्राथमिक शाला रीवाडीह में पदस्थ शिक्षक अंब्रोस खलखो 27 और 28 अगस्त को बिना सूचना शाला से अनुपस्थित रहे। 29 अगस्त को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे। प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला रायपुरा सथउ राम यादव स्कूल में शराब के नशे में पाए गए थे।नोटिस जारी किया गया ट्टपंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला बसंतपुर के निरीक्षण के दौरान शिक्षक राजेश कुमार कुर्रे को शराब की नशे में पाया। मामले को संझान में लेकर शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
रत्ना थवाईत, बीईओ,
बम्हनीडीह

RO No. 13467/11