माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली टीम के अंतिम जीवित सदस्य का निधन

काठमांडू। 1953 में माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई के अंतिम जीवित सदस्य, कांचा शेरपा का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नेपाल पर्वतारोहण संघ के अध्यक्ष फुर गेलजे शेरपा ने बताया कि शेरपा, जो काफी समय से अस्वस्थ थे, तडक़े काठमांडू के कपन स्थित अपने घर पर निधन हो गया। उन्होंने आईएएनएस को बताया, उनके निधन के साथ, पर्वतारोहियों की उस महान टीम का कोई भी जीवित सदस्य नहीं बचा है, जो पूरे पर्वतारोहण समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है। शेरपा परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 20 अक्टूबर को किया जाएगा। शेरपा के परिवार में दो बेटे, दो बेटियाँ और उनके बच्चे हैं। वह उस 35 सदस्यीय दल में शामिल थे जिसने 29 मई, 1953 को सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे को 8,848.86 मीटर ऊँची इस चोटी पर पहुँचाया था।

RO No. 13467/11