
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे 54 वर्षीय पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की चापड़ मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात सिविल लाइंस में पत्थर गिरिजाघर के पास हुई वारदात से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपित विशाल की घेरेबंदी तो उसने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित को चार गोली लगी। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक दिन पहले पप्पू के दोस्त साहिल की मां से विशाल का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तब पप्पू ने साथी साहिल का पक्ष लेते हुए बीच बचाव किया था। इसी विवाद को हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
























