1 नंवबर को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है. इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 1 नवम्बर 2025, दिन-शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्थानीय / सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.

RO No. 13467/11