
जांजगीर-चांपा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने वाले कंम्प्यूटर आपरेटर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में सीएम के नाम ज्ञापन सौपकर एसडीएम से जल्द मामले के निराकरण की मांग की गई है।
सरकार के द्वारा तय किए गए समय सीमा के अंतर्गत 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की जानी है, ताकि पंजीकृत किसानो का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके। इधर अपने चार सूत्रीय मांगो को लेकर शुक्रवार 24 अक्टूबर को धान खरीदी कंम्प्यूटर आपरेटर संघ ने मोर्चा खोल दिया। जिला मुख्यालय जांजगीर के नोडल कार्यालय सेवा सहकारी समिति कार्यालय के पास इकठठा होकर आपरेटर संघ के पदाधिकारियो ने प्रदर्शन किया। अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपकर जल्द कार्यवाही की मांग की गई है। उनकी मांगो पर नजर डाली जाए तो मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर छतीसगढ शासन के द्वारा भी प्रदेश के 2 हजार 58 सहकारी समिति कर्मचारियो के वेतनमान व अन्य सुविधाऐ लाभ देने प्नति वर्ष प्रत्येक समितियो को 3 एवं 3 लाख रूपऐ की प्रबंधकीय अनुदान राशि शीघ्र आदेश लागू करने, सेवा अधिनियम 2018 की आंशिक संशोधन करते हुए पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने, समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2023 एवं 2024 वही 2024 एवं 2025 में धान खरीदी के बाद सूखत मान्य किया जावे, सुरक्षा ब्यय एवं प्रासंगिक ब्यय तथा कमीशन, खाद, बीज, उपभोक्ता, फसल बीमा में 4 गुणा बढोतरी राशन वितरण पर प्रति क्विंटल 500 ग्राम क्षति पूर्ति एवं 5 हजार रूपए देने की मांग साथ ही साथ धान खरीदी नीति वर्ष 2024 एवं 25 मे वर्णित कंडिका क्रमांक 113 आउट सोर्सिंग द्वारा कंम्प्यूटर आपरेटर के नियोजन को विलोपित कर विभाग तय करते हुए नियमितीकरण की मांग को लेकर धान खरीदी कंप्यूटर आपरेटर संघ के पदाधिकारियो ने ज्ञापन सौंपकर मामले पर जल्द निराकरण की मांग की है।



























