0 सम्पूर्ण भारत में पहली बार कोरबा से वृहद आयोजन की पहल

कोरबा। 26 अक्टूबर रविवार को राम नाम लेखन महायज्ञ समिति की प्रथम विशाल बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 368 राम भक्तों की उपस्थिति रही।
बालको के राम भक्तों की संगीत टोली ने अपने भजनों से भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। मेदनी मिश्रा के आनन्ददायी राम नाम ध्यान ने शक्ति का संचार किया। योगेश जैन ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की। तत्पश्चात बैठक के आयोजक डा. विशाल उपाध्याय ने समिति के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल तथा संयोजक योगेश जैन के नाम की घोषणा की जिसकी राम भक्तों ने तालियां बजाकर हर्षोल्लास किया।
नगर संघचालक तथा श्री रामजन्म भूमि निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने राम नाम लेखन का महत्व बताया। योगेश जैन के आग्रह पर समिति के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने भावयुक्त उद्बोधन दिया। सह विभाग संघचालक किशोर बुटोलिया ने इस महायज्ञ की विस्तृत भूमिका रखी।

00 तय किये गए कार्यक्रम :- नवंबर माह में गृह सम्पर्क के समय इस कार्य हेतु अक्षत के साथ महायज्ञ का निमंत्रण देना।
1 दिसंबर से 17 दिसंबर तक राम नाम लेखन पुस्तिका भक्तों को देना।
18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती से राम नाम लेखन प्रारम्भ करना।
24 दिसंबर तक राम नाम लेखन करना।
18 दिसंबर से नित्य राम नाम संकीर्तन के साथ बस्ती, ग्रामों में प्रभात अथवा संध्या फेरी निकालना।
25 दिसंबर को बस्ती, ग्रामों में सभी पुस्तिका एक स्थान पर एकत्रित कर धार्मिक आयोजन करना।
सभी घरों से चावल दाल सामग्री एकत्र कर उसी सामग्री से राम खिचड़ी बनाकर प्रसाद वितरण करना।
26 दिसंबर को ग्रामों की पुस्तिका मण्डल केन्द्र में एकत्रित कर धार्मिक आयोजन करना।
28 दिसंबर को सभी मण्डल केन्द्र तथा नगर की बस्तियों से राम नाम पुस्तिका कोरबा लाना।

RO No. 13467/7