जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों मनकरण सिंह और साथियों से 6 और पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की हैं।पुलिस ने यह हथियार मनकरण सिंह देओल सहित सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह से जब्त किए हैं। इससे पहले भी इसी मामले में 2 पिस्तौल बरामद की जा चुकी थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित कुख्यात जग्गू भगवापुरिया गैंग से जुड़े हुए हैं और उन्हें यह हथियार मध्य प्रदेश से प्राप्त हुए थे। ये आरोपित विभिन्न आपराधिक गिरोहों को अवैध हथियार सप्लाई करने में शामिल थे। इस संबंध में थाना रामामंडी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है

RO No. 13467/7