मालखरौदा। तेज रप्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी घटना में वाहन चालक सहित दो लोगो की मौत हो गई। वही 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सक्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पोता की है।
इस संबंध में मालखरौदा पुलिस से मिली जानकारी घटना सोमवार 27 अक्टूबर रात 12 बजे की है। कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कार्पियो संवार 6 लोग अपने गांव कुसमुल लौट रहे थे। वे अभी मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पोता पहुंचे थे। इस दौरान वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। वही घटना में स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। वाहन में सवार सभी 6 लोगो को गंभीर चोटे आई। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन एवं 108 एंबुलेस की मदद से घायल लोगो को उपचार के लिए सक्ती के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान वाहन चालक एवं एक नाबालिग बालक की मौत हो गई। बाकी के 4 घायलो का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। मृतको के शव का पंचनामा उपरांत पीएम की कार्यवाही के लिए भेजा गया।

RO No. 13467/7