
जांजगीर-चांपा। जिले के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे कंपनी के माध्यम से सेवा प्रदान करने वाले करीब दो दर्जन से भी अधिक सफाई कर्मचारियो को 9 महीने बाद भी वेतन नही मिल पाया है। जिसके चलते उनके सामने आर्थिक समस्या खडी हो रही है। कर्मचारियो की इस समस्या से जिम्मेदार कंपनी प्रबंधन एवं स्वास्थय विभाग को किसी तरह का कोई सरोकार तक नहीं है।
गौरतलब है कि जांजगीर चाम्पा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल ठाकुर छेदीलाल जिला चिकित्सालय में बिलासपुर स्थित बुंदेला कंपनी के माध्यम से ठेका सफाई कर्मचारियो की नियुक्ती की गई है। ताकि 24 घंटे अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाया जा सके। वही अस्पताल में कार्यरत करीब 30 सफाई कर्मचारियो को जनवरी 2025 से वेतन का भुगतान नही किया गया है। वही अक्टुबर का महीना भी अंतिम चरण में है। इस मामले को लेकर जब कर्मचारियो ने संबंधित ठेकेदार एवं कंपनी प्रबंधन के लोगो से चर्चा की तो दीपावली त्यौहार को देखते हुए कंपनी के द्वारा सफाई कर्मचारियो को कुछ राशि प्रदान की गई। लेकिन सफाई कर्मचारियो को वेतन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिले के सबसे बडे सरकारी अस्पताल मे ‘प्रतिदिन 24 घंटे सफाई व्यवस्था बेहतर बनाया जा सके। इस बात को ध्यान में रखकर करीब 30 सफाई कर्मचारियो की नियुक्ती बिलासपुर स्थित बुंदेला कंपनी के द्वारा की गई है। लेकिन समय पर वेतन नही मिल पाने के चलते सफाई कर्मचारियो की परेशानी और भी बढ़ गई है। जिले के सबसे बडे सरकारी अस्पताल में इन दिनो मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, खांसी अस्थमा, बुखार से प्रभावित मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वही एक दिन में मरीजो का आंकडा 500 सौ से भी अधिक हो रहा है।
मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करना भी रहता है। ताकि किसी तरह के इनफेक्शन फैलने का खतरा ना रहे। वही अस्पताल में सफाई व्यवस्था रखकर दिन रात मेहनत करने वाले सफाई कर्मचारियो को करीब 9 महीने से वेतन नही मिल पाने के चलते उन्हें आर्थिक समस्या से जुझना पड जा रहा है। ऐसे में सफाई कर्मचारियो की परेशानी बढ़ गई है। दीपावली त्यौहार को देखते हुए ठेका अंतर्गत काम करने वाले सफाई कर्मचारियो को महज कुछ राशि ‘प्रदान कर औपचारिकता निभा दी गई। पूर्व मे भी इस तरह की समस्या सफाई कर्मचारियो को हो चुकी है।
दिए है निर्देश
जिला अस्पताल में कार्यरत निजी कंपनियो के करीब 30 सफाई कर्मचारियो को 9 महीने से वेतन नहीं मिल पाने की सूचना मिली है। इस समस्या को लेकर कंपनी प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदार से चर्चा की गई है। कर्मचारियो को समय पर वेतन देने निर्देशित किया गया है।
एस.एस.कुजुर,
सिविल सर्जन, जिला अस्पताल जाजगीर
















