छात्र हितों की रक्षा पर अशास. विद्यालय संघ करेगा काम

कोरबा। अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के तत्वावधान में आज पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्राचार्य, संचालक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, छात्र हितों की रक्षा एवं संगठन के भावी कार्यों की रूपरेखा तैयार करना रहा।
बैठक में पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें आगामी समय में यूनियन द्वारा सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों को उनका कार्यभार सौंपा गया, जिससे संगठनात्मक कार्य योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आने वाले समय में संघ शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियों और नवाचारों पर कार्य करेगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिल सके। संगठन के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघ को और मजबूत बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

RO No. 13467/11