बिना जीएसटी व ड्रग लाइसेंस के बेच दीं 13 करोड़ की दवाएं, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। बाजार में नकली दवाइयों का फर्जीवाड़ा किस तरह फूल-फल रहा है, एसटीएफ उत्तराखंड ने इसका पर्दाफाश किया है। जांच में पता चला कि साईं फार्मा नामक कंपनी ने बिना जीएसटी व ड्रग लाइसेंस के 13 करोड़ की दवा बाजार में बेच दी है।

इसके बाद एसटीएफ ने नकली दवाइयों की सप्लाई करने वाले छह आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपितों ने गेस्ट्रो, ब्लड प्रेशर व पेन किलर जैसी सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली नकली दवाई सप्लाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि नकली दवाइयों की खरीद-फरोख्त की जांच के बाद साईं फार्मा के मालिक प्रदीप कुमार निवासी पानीपत, हरियाणा को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। फार्मा की जांच कराई गई तो इसका पता फर्जी पाया गया। इस पते पर ऐसी कोई फर्म संचालित होते नहीं पाई गई।

RO No. 13467/10