चुराचांदपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई, चार उग्रवादी ढेर

मणिपुर: चुराचांदपुर जिले में भारतीय सेना के स्पीयर कॉर्प्स (Spear Corps) के जवानों ने सोमवार, 4 नवंबर 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के दौरान चार उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए। यह कार्रवाई खनपी-हेंगलेप (Khanpi-Henglep) क्षेत्र में की गई, जो लंबे समय से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) की गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (Defence PRO) के अनुसार, यह अभियान विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। जानकारी मिली थी कि इस इलाके में UKNA के कुछ सशस्त्र कैडर सक्रिय हैं और वे किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए, Spear Corps की एक विशेष टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना ने इलाके की घेराबंदी की और कुछ घंटों की मुठभेड़ के बाद चार उग्रवादी मारे गए।

RO No. 13467/10