
कोरबा। नदियों के पानी का अलग-अलग कार्य में उपयोग करने के साथ उनके प्रति सम्मान का भाव लोगों में सदियों से रहा है। कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पर नगर में नमामि हसदेव सेवा समिति आज शाम हसदेव नदी की महा आरती करेगी। कार्यक्रम में काफी भीड़ जुटने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
हसदेव महा आरती के लिए क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना हुआ है। देव दीपावली पर आज नगर और आसपास के क्षेत्र में स्थित नदियों और जलाशय में हिंदू समुदाय ने पुण्य स्नान किया। कोरबा सहित कई जिला के लिए लाइफ लाइन कहीं जाने वाली हसदेव के योगदान को ध्यान में रख आज शाम महा आरती होगी। विधि विधान के साथ इस कार्य को संपन्न किया जाएगा। इस कार्य के साक्षी बनने के लिए लोग उत्साहित हैं। महा आरती के बाद घाटों को आलोकित किया जाएगा । नमामि हसदेव ने नदी को 108 मीटर लम्बी चुनरी भी अर्पित करना तय किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कई साधु संत सहित विशिष्ट जन और स्थानीय लोगों उपस्थित रहेंगे
























