गोढ़ी, बुंदेली सहित कई जंगलों को अपना अड्डा बनाया शातिर जुआडिय़ों ने

किस्मत चमकाने को मानते हैं अच्छा फार्मूला
कोरबा। अनेक स्थानों पर चल रहे शराब के अवैध ठिकानों पर पुलिस ने कार्रवाई करने के दावे किए हैं। स्थाई रूप से कितने अड्डे बंद हो गए हैं, यह कह पाना मुश्किल है। खबर यह है कि अब जुआडिय़ों ने सिर उठाना शुरू किया है। प्राथमिक व्यवस्था में जिले के गोढ़ी, बुंदेली और शुक्लाखार का जंगल इनके लिए सबसे अच्छा अड्डा बना हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि ठंड के महीने में दिन की अवधि कम हो गई है और रात के घंटे बढ़ गए हैं। ऐसे में आसानी भी है और राहत भी। इसलिए जुआडिय़ों ने मौसम का भरपूर लाभ लेने के लिए एक बार फिर से अपनी सक्रियता को परवान चढ़ाया है। दीपावली का सीजन उनके लिए कैसा रहा, इसकी बेहतर जानकारी नहीं मिल सकी लेकिन हाल के दिनों में अलग-अलग स्थान पर उन्होंने अपनी उपस्थिति को पुख्ता किया है। कोरबा शहरी क्षेत्र के नजदीक गोढ़ी और बुंदेली के औसतन घने जंगलों में जुआडिय़ों की अड्डेबाजी कुछ ज्यादा हो रही है, इस तरह की खबरें हैं। वहीं बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्लाखार जंगल में भी जुआडिय़ों की बैठकी कुछ ज्यादा हो रही है। यहां पर अच्छी व्यवस्था के बीच कोरबा सहित सक्ती और जांजगीर-चांपा जिले से जाने-माने गैम्बलर बराबर पहुंच रहे हैं। जुआ की फड़ों का संचालन करने वाले लोगों का वास्ता ऊंची पहुंच से बताया जा रहा है ताकि रिस्क कव्हर की पूरी गुंजाइश रहे। सूत्रों का दावा है कि यहां पर उनके लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। खेल के दौरान अगर खतरा भी हो तो सूचनाएं तत्काल पहुंचाने के लिए आसपास में पर्याप्त मैसेंजर रखे गए हैं जो टेक्निकली फिट हैं।
पाली में पड़ा था छापा
याद रहे कुछ महीने पहले ही कटघोरा थानेदार धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व वाली टीम ने पाली थाना क्षेत्र के सेमरा-जेमरा में छापे की कार्रवाई की थी और बड़ी संख्या में जुआडिय़ों का पकड़ा था।

RO No. 13467/11