नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी, नागपुर के दंपती गिरफ्तार

बाराद्वार। नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले नागपुर निवासी एक दंपती को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी जनरैल सिंह लोहिया (34) और उसकी पत्नी वैशाली लोहिया (36) पर विश्वास में लेकर एक स्थानीय व्यक्ति से करीब 21 लाख रुपए ठगने का आरोप है।थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि बाराद्वार वार्ड क्रमांक 8 निवासी जयकिशन अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़त के ससुराल पक्ष से जान-पहचान का फायदा उठाकर आरोपी दंपती ने उन्हें बैंक में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच दिया। विश्वासघात करते हुए उन्होंने नगद और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए पीडि़त से करीब 21 लाख रुपए हड़प लिए।

RO No. 13467/11