
कोरबा। एसईसीएल सुभाष ब्लाक कालोनी में कल से गौरा पूजन का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम पूर्व महापौर जोगेश लांबा को भी आमंत्रित किया गया है। पार्षद धन कुमार गर्ग, सुशील गर्ग, मनोरमा सहित सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है। गौरा पूजन में कालोनी के सभी नागरिक उपास्थित रहेंगे। सुभाष ब्लाक में प्रत्येक वर्ष गौरा-गौरी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी भाग लेते है और कार्यक्रम को सफल बनाते है। भोलेनाथ की बारात मंगलवार को सायं 5 बजे चौहान मोहल्ला से निकाली जायेगी जो पार्षद धनकुमारी गर्ग के निवास पर पहुंचेगी।




















