
रांची। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि वन एवं पर्यावरण विभाग में घोर अराजकता है।
विभाग में आठ प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा के अधिकारी वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं, जबकि एक अधिकारी पांच पदों पर विराजमान है। इसके जिम्मे वन एवं पर्यावरण विभाग के कुल खर्च की आधी राशि दी गई है। भारतीय वन सेवा अधिकारी सबा आलम अंसारी जमशेदपुर, सरायकेला और दलमा में डीएफओ एवं जमशेदपुर और चाईबासा के सीएफ जैसे पांच महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं। मरांडी ने कहा कि अंसारी तीन डीएफओ और दो सीएफ का पद अकेले संभाल रहे हैं।

























