
नई दिल्ली। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की सेहत को लेकर इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि सिनेमा के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर 89 साल के अभिनेता मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
कहा तो यह भी जा रहा है कि धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं। धर्मेंद्र की इस नाजुक हालत ने उनके लाखों चाहने वालों को बेचैन कर दिया है। यह पहली बार नहीं है जब स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इसी साल कुछ महीने पहले अभिनेता की सर्जरी हुई थी।
धर्मेंद्र की हुई थी सर्जरी
जी हां, सात महीने पहले धर्मेंद्र को एक सर्जरी के सिलसिले में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में अभिनेता ने खुद इसकी जानकारी दिखाई थी और फैंस को बताया था कि वह एकदम ठीक हैं। दरअसल, मार्च के आखिर में धर्मेंद्र की आंखों की ग्राफ्ट सर्जरी हुई थी। अस्पताल के बाहर अभिनेता को देख हर कोई हैरान रह गया था। फैंस को उनकी चिंता सताने लगी थी, लेकिन ‘ही-मैन’ ने सभी को भरोसा दिलाया था कि वह एक दम ठीक हैं।

























