एग्रीस्टेक पोर्टल में खराबी से किसान परेशान

जनकपुर। एमसीबी जिले के भरतपुर तहसील में एग्रीस्टेक पोर्टल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान है। जिससे किसान अपनी धान की उपज समर्थन मूल्य में बेचने को लेकर चिंतित हो गए है। जानकारी के अनुसार एग्रीस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण सैकड़ों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है जबकि हजारों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है और बहुत से किसानों का पंजीयन अभी भी नहीं हो पाया है। धान खरीदी केन्द्र माड़ीसरई सहकारी समिति में 138 किसानों का पंजीयन एवं एग्रीस्टेक नहीं हो पाया है। वहीं सहकारी समिति के कर्मचारियों का आंदोलन में रहने के कारण क्षेत्र में किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है किसानों को गेहूं, चना, सरसों की खेती के लिए खाद बीज नहीं मिल पा रहा है किसान यहां वहां भटक रहे हैं, साथ ही एग्रीस्टेक में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण तथा शासकीय पट्टेदार व वन अधिकार मान्यता प्राप्त पट्टाधारी किसानों का एग्रोस्टेक नहीं हो पाना चिंता का विषय है। इस समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कृषि स्थाई समिति-सभापति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्रदेश व जिले के पंजीयन से वंचित किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये खरीदी के पहले कराई जाय और सहकारी समिति के कर्मचारियों का हड़ताल खत्म कराते हुए सभी कर्मचारियों के जायज मांगों को मानी जाए और सभी को अपने कार्यों में लौटाकर किसानों के कार्य करने के आदेश दिए जाएं जिससे किसानों की परेशानियां दूर हो सके। साथ ही गिरदावरी में गलती से अपात्र किसानों को सुधार करने तथा धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य बैंकों के व्यक्तिगत खातों में भेजने की व्यवस्था की जाये ताकि प्रदेश व एम. सी. बी.जिले के किसानों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े। ज्ञापन के समय मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार अहिरवार, कुंवारपुर ब्लॉक अध्यक्ष रज्जू सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनमोहन सांधे, सरपंच नंदा सिंह , घूरसेन अहिरवार, दुर्गा आदि उपस्थित रहे।

RO No. 13467/ 8