
गुवाहाटी। दिल्ली में हुए धमाके के बाद इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट्स डालने के आरोप में असम में अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को 11 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले बुधवार को छह लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई गिरफ्तारियां बुधवार रात के बाद की गईं। सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली धमाके के बाद आपत्तिजनक इंटरनेट मीडिया पोस्ट के सिलसिले में अब तक असम भर में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।




























