
नई दिल्ली 16 नवंबर। केरल के तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता का शव मिलने से हडक़ंप मच गया है। मृतक की पहचान आनंद के थंपी के रूप में हुई है। आनंद की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आनंद केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित त्रिक्कण्णपुरम का रहने वाला था। उसका शव बीती शाम को घर में लटकता मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। केरल पुलिस का कहना है कि केरल में जल्द ही लोकल चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आनंद को त्रिक्कण्णपुरम से बीजेपी का टिकट चाहिए था, लेकिन उसे प्रत्याशी नहीं चुना गया। इससे निराश होकर उसने मौत को गले लगा लिया।

















