
कोरबा। कोरबा में तीन रेलवे क्रासिंग पर मालगाडिय़ों के इंजन के पावर फेल होने से लेकर दूसरे कारण से उनके अटकने से जाम से लोग परेशान हैं। चौतरफा नाराजगी को देखते हुए अब कड़े निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत क्रासिंग पर गाडिय़ों की स्पीड कम न होने पाए इसके लिए सुरक्षा इंतजाम शुरू किए गए हैं। कहा जा रहा है कि मालगाडिय़ों के आने पर भी लोगों के फाटक पार करने के कारण समस्या होती है। ऐसे में चढ़ाई पर सफर मुश्किल होता है और फिर गाडिय़ां ट्रैक पर अटक जाती हैं।




















