तापमान में आई गिरावट को ध्यान में रखकर जिले के स्कूलों के संचालन के समय में किया गया परिवर्तन

सूरजपुर। जिला अंतर्गत तापमान में आई गिरावट के कारण प्रशासन ने समस्त शासकीय अशासकीय अनुदान प्राप्त मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शालाओं के संचालन का समय में परिवर्तन किया गया है।जिसमें दो पाली में संचालित होने वाली शालाएँ प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: ०९ बजे से १२:३० बजे तक तथा शनिवार को दोपहर १२:४५ बजे से ४:१५ बजे तक, द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर १२:४५ बजे से ४:१५ बजे तक एवं शनिवार प्रात: ०९ बजे से १२:३० बजे तक, एक पाली में संचालित होने वाली शालाए सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: १०:०० बजे से ४:०० बजे तक व शनिवार प्रात: ०९ बजे से १२:३० बजे तक शालाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।

RO No. 13467/ 8