सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन

चांपा। ओम सिटी चांपा में 15 नवम्बर को बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा हौसला अफजाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे समाजसेवी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक बदलाव, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उमा नंदिनी जायसवाल, शैलजा बाजपेई और करमेला खाखा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने फाउंडेशन की निरंतर सेवाभावना और सक्रियता को समाज के लिए प्रेरक बताया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान के लिए शैलजा बाजपेई एवं करमेला खाखा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही 2025 के बेस्ट टीचर अवार्ड से योगेश्वरी तंबोली, भावना मसीह, शबीना बानो खान, अल्कीन खान और फरीदा बी कुरैशी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 25 प्रतिभाशाली बालिकाओं को अध्ययन और उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहन सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. धनेश्वरी जागृति, जया गोपाल, संगीता पांडेय सहित कई शिक्षिकाएं और मुस्लिम समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।

RO No. 13467/11