
वाशिंगटन। ईरान के खिलाफ तेल व्यापार पर अमेरिका ने सख्ती दिखाई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से साझा जानकारी के अनुसार अमेरिका ने ईरान के बड़े ऑयल नेटवर्क पर कई बैन लगाए हैं। हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंध की जद में भारतीय कंपनी और कारोबारी भी आए हैं। विभाग के अनुसार बैन की गई कंपनियों की लिस्ट में एक भारतीय फर्म भी शामिल है। दरअसल, अमेरिका तेहरान की ऑयल लॉबी के खिलाफ अपना कैंपेन तेज कर रहा है। ये कार्रवाई उन लॉबी के खिलाफ हो रही है, जिनसे ईरानी मिलिट्री को पैसे मिल रहे हैं। ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा, आज की कार्रवाई ईरानी सरकार के न्यूक्लियर हथियार बनाने और टेररिस्ट प्रॉक्सी को सपोर्ट करने के लिए फंडिंग रोकने के ट्रेजरी के कैंपेन को जारी रखती है।
अमेरिकी विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, आज अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी का ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (एएफएसी) उन फ्रंट कंपनियों और शिपिंग फैसिलिटेटर्स के एक नेटवर्क पर रोक लगा रहा है, जो क्रुड ऑयल बेचकर ईरानी आम्र्ड फोर्सेस को फंड देते हैं। इजरायल के साथ 12-दिन के युद्ध में हार के बाद, ईरान की मिलिट्री अपने सालाना बजट को सप्लीमेंट करने और अपनी कमजोर फोर्सेस को फिर से बनाने के लिए ईरानी क्रुड ऑयल की बिक्री पर ज्यादा निर्भर हो गई है।






















