दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त, जमीन पर गिरते ही बना आग का गोला

नई दिल्ली। दुबई एयर शो में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब उड़ान प्रदर्शन के दौरान तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का गुबार उठता दिखा।

प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो के मुताबिक यह दुर्घटना स्थानीय समयानुार दोपहर करीब 2:10 बजे हुई। तेजस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित एक सिंगल-सीट लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।

क्या है पायलट की स्थिति?

हादसे के बाद अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पायलट ने इजेक्शन किया या नहीं। भारतीय वायुसेना (IAF) का आधिकारिक बयान भी अभी नहीं आया है। बता दें, दुबई एयर शो दुनिया के सबसे बड़े एविएशन इवेंट्स में से एक है और इस सप्ताह इसमें कई बड़े अरबों डॉलर के विमान सौदे भी हुए हैं।

RO No. 13467/10