बढ़ते गन कल्चर-भूमाफिया पर बीजेपी मैदान में, 4 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

शाहपुर 22 नवंबर। भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी सुमीत शर्मा, सहप्रभारी संजीव शर्मा व पूर्व विधायक सरवीण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की दृष्टि से पार्टी की ओर से दिए गए कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों और जनता से किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में चार दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति भी बनाई गई।जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। भूमाफिया और गन कल्चर के बढ़ते प्रभाव के कारण स्थिति चिंताजनक है। भाजपा चार दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।बैठक में जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तिलक पटाकू, भाजपा नेता राकेश चौहान, मंडल महामंत्री कृपाल संधू, ओम शर्मा, प्रणव शर्मा, मोनी बाला, राजनीतिक ठाकुर, सतिंदर गौतम, अरुण कौशल सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RO No. 13467/ 8