6 दिसंबर को बेलडांगा में रखेंगे बाबरी मस्जिद की नींव टीएमसी विधायक के ऐलान पर राजनीतिक घमासान शुरू

कोलकाता, २२ नवंबर ।
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के एक विधायक ने दावा किया है कि 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी जाएगी, जिसमें कई मुस्लिम नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस मस्जिद के निर्माण में तीन साल का समय लगेगा। टीएमसी विधायक के इस बयान पर राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। टीएमसी विधायक के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर कहा कि हम इसे लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हैं। हम रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, महिलाएं, किसानों और मजदूरों के साथ समावेशिता और समानता की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से संविधान की बात करती है और चुनाव भी इन्हीं मुद्दों पर लड़ा जाए।

RO No. 13467/10