
देहरादून। होटल मैनेजमेंट के छात्रों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 25 लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपितों ने छात्रों के फर्जी टिकट वी वीजा बनाया, जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस कर दिया गया। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 12 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में नलिन मुलासी निवासी धर्मपुर ने बताया कि वह होटल मैनेजमेंट में गेस्ट लेक्चरर हैं। 9 अक्टूबर 2024 को डिपोट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट में कार्यरत था तो उनके मोबाइल पर बार व होटल जाब से संबंधित विदेश में नौकरी का एक वाट्सअप मैसेज आया। मैसेज में व्यक्ति का नाम विकम गुसांई मैनेजर रिधान्या प्लेसमेंट में मैनेजर होना लिखा हुआ था।























