शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है गृह संपर्क अभियान

कोरबा। अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने में लगा हुआ है। राष्ट्रीयता की भावना के जागरण पर उसका फोकस है। वर्तमान में कोरबा जिले में गृह संपर्क अभियान जोरशोर जारी है। इसके माध्यम से लोगों को अहम जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आरएसएस का गृह संपर्क अभियान 15 नवंबर से प्रारंभ किया गया है जो 15 दिसंबर तक चलेगा। नगर से लेकर उपनगर, खंड और मंडल स्तर पर इसे क्रियान्वित किया जाना है। पूरे अभियान के संचालन के साथ अधिकतम घरों तक पहुंच बनाने के लिए हजारों की संख्या में टोलियां बनायी गई है। उन्हें भारतमाता के चित्र के साथ आरएसएस के इन वर्षों के सफर पर संक्षिप्त जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। राष्ट्र और समाज की भूमिका और व्यक्ति की भागीदारी को लेकर उन्हें अवगत कराया जा रहा है। बताया गया कि अगले महीने से शुरू किये जाने वाले रामनाम लेखन महायज्ञ में लोग जुड़े, इसके लिए उन्हें अक्षत के साथ आमंत्रण भी दिया जा रहा है। बताया गया कि इस अभियान की जानकारी प्राप्त होने पर लोग स्वस्फू र्त अपने आपको संलग्र कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में 3 लाख लोगों तक राम नाम लेखन की पुस्तकें उपलब्ध करायी जाएगी। इनके माध्यम से प्रत्येक पुस्तक में 12 हजार रामनाम लिखे जाएंगे। अयोध्या के राम मंदिर निर्माण की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 3.33 खरब रामनाम युक्त पुस्तकें अयोध्या भिजवाई जाएंगी।

RO No. 13467/ 8