
हतबंद/सुहेला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ग्राम पंचायत भैंसा में सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर करी शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में की गई। शुरुआत में दल नायिका मीनाक्षी कोसले के नेतृत्व में नशा मुक्ति और स्वच्छता अभियान को लेकर गांव की गलियों में रैली निकाली गई। रैली में जोशीले नारे लगाए गए। फिर उद्घाटन समारोह का मंचीय कार्यक्रम हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. दौलत राम पॉल, जनपद अध्यक्ष ने सेवा कार्यों में लगे युवाओं को बधाई दी। सिमगा ब्लॉक से सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश चवरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर बात की। कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शिविर के दौरान कई तरह की गतिविधियां होंगी। दल नायिका मीनाक्षी कोसले और उप दल नायिका सीमा पाल के मार्गदर्शन में रोज अलग-अलग मुद्दों पर रैलियां निकाली जाएंगी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष केजूराम बघेल, नवापारा के सरपंच डोमार सिंह मार्कण्डेय, दिनेश वर्मा, परमेश्वरी साहू, शारदा साहू, संतोषी बघेल, प्रधानपाठिका देवकुमारी आदिल, शिक्षक मुरली प्रसाद वर्मा, भूपेंद्र निषाद, नरेंद्र वर्मा, उपसरपंच पुन:राम साहू, सालिक राम वर्मा, अंजना मानिकपुरी, दुर्गेश्वरी साहू, हीरा लाल साहू, हरीश वैष्णव आदि मौजूद रहे।




















