
तिरुवनंतपुरम। दुष्कर्म के आरोपों में फंसे केरल कांग्रेस के निलंबित विधायक राहुल ममकुटाथिल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तिरुवनंतपुरम के वलियामाला पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पीडि़ता ने मुख्यमंत्री पी विजयन से मुलाकात कर अपनी शिकायत दी थी। इसके बाद गुरुवार रात में पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए और शुक्रवार सुबह मामला दर्ज कर लिया।


















