बर्ड फ्लू वायरस पर बेअसर हो रहा शरीर का सुरक्षा कवच, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू को लेकर एक नई वैज्ञानिक खोज सामने आई है, जिसने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। आमतौर पर माना जाता है कि बुखार शरीर की प्राकृतिक ढाल की तरह काम करता है और कई संक्रमणों को रोक देता है, लेकिन शोधकर्ताओं ने पाया कि बर्ड फ्लू वायरस तेज बुखार की स्थिति में भी खुद को बढ़ाते रहते हैं, जिससे इंसानों पर इसका खतरा और अधिक बढ़ सकता है। मानव शरीर में जब कोई गंभीर संक्रमण होता है, तो तापमान बढक़र बुखार बनता है। यह बढ़ा हुआ तापमान वायरस को कमजोर करने में मदद करता है। शोध में बताया गया कि मानव फ्लू वायरस, जिसे इन्फ्लूएंजा ए कहा जाता है- बुखार के कारण जल्दी कमजोर हो जाता है।
शरीर के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि कई बार एक खतरनाक संक्रमण को हल्की बीमारी में बदल देती है।

RO No. 13467/9