छत्तीसगढ़: कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग दिल्ली में होगी.. राहुल गांधी से होगी मुलाकात…अब पुराने ढर्रे में नहीं चलेगा संगठन का काम..

Chhattisgarh Congress News कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की रात कांग्रेस ने नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 41 जिला अध्यक्षों के नाम हैं।

दिल्ली में हुई बैठक के बाद अंतिम निर्णय

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर 23 अक्टूबर को दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें AICC महासचिव केसी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पहले चरण में भूपेश बघेल और टीएस. सिंहदेव से वन-टू-वन चर्चा हुई थी। दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से बातचीत हुई थी। इन बैठकों के बाद राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लिया गया है।

नई टीम का दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर्स उनकी ट्रेनिंग दिल्ली में भी करवाएंगे। दिल्ली मुख्यालय जाकर नए जिलाध्यक्ष पार्टी की वर्किंग पैटर्न को सीखेंगे। यहां पर वे राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।

परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम लागू

कांग्रेस इस बार पुराने ढर्रे से हटकर संगठन को “परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर” में बदलने की दिशा में काम कर रही है। हर 6 महीने बाद जिला इकाइयों की समीक्षा होगी। जो पदाधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रदेश पदों या चुनावी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

किसे कहां का बनाया गया जिला अध्यक्ष

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में संगठन में बड़ा बदलाव किया है। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की रात कांग्रेस ने नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 41 जिला अध्यक्षों के नाम हैं।

किसे कहां बनाया गया जिला अध्यक्ष देखें सूची

– बालोद: चंद्रेश कुमार हिरवानी
– बलौदाबाजार: सुमित्रा
– बलरामपुर: हरिहर प्रसाद यादव
– बस्तर ग्रामीण: प्रेम शंकर शुक्ला
– बेमेतरा: आशीष छाबड़ा
– भिलाई सिटी: मुकेश चंद्राकर
– बीजापुर: लालू राठौर
– बिलाईगढ़-सारंगढ़: तारा चंद देवांगन
– बिलासपुर सिटी: सिधांशु मिश्रा
– बिलासपुर ग्रामीण: महेन्द्र गंगोत्री
– दंतेवाड़ा: सलीम राजा उस्मानी
– धमतरी: तरणी चंद्राकर
– दुर्ग सिटी: धीरज बकलीवाल
– दुर्ग ग्रामीण: राकेश ठाकुर
– गरियाबंद: सुखचंद बेसरा
– गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गजमति भानू
– जगदलपुर सिटी: सुशील कुमार मौर्य
– जांजगीर-चांपा: राजेश अग्रवाल
– जशपुर: यूडी मिंज
– कांकेर: बसंत यादव

– कवर्धा: नवीन जायसवाल
– खैरागढ़: कोमलदास साहू
– कोंडागांव: रवि घोष
– कोरबा सिटी: मुकेश राठौर
– कोरबा ग्रामीण: मनोज चौवान
– कोरिया: प्रदीप कुमार गुप्ता
– महासमुंद: द्वारिकाधीश यादव
– मनेंद्रगढ़: अशोक श्रीवास्तव
– मौहला मानपुर: सुरजीत सिंह ठाकुर
– मुंगेली: घनश्याम प्रसाद वर्मा
– नारायणपुर: राजेश कुमार दीवान
– रायगढ़ शहर: सखा यादव
– रायगढ़ ग्रामीण: नागेन्द्र नेगी
– रायपुर सिटी: श्रीकुमार शंकर मेनन
– रायपुर ग्रामीण: राजेन्द्र पप्पू बंजारे
– राजनांदगाव शहर: जितेन्द्र उदय
– राजनांदगांव: विपिन यादव
– सक्ती: रश्मि गभेल
– सुकमा: हरीश लखमा
– सूरजपुर: शशि सिंह कोरम
– सरगुजा: बालकृष्ण पाठक

RO No. 13467/9