गाजा में मरने वालों की संख्या 70 हजार के पार, हमास के हर ठिकाने को तबाह कर रही इजरायली सेना

यरुशलम। गाजा में युद्धविराम के बावजूद फलस्तीनियों को मारे जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार को इजरायली सेना की कार्रवाई में रफाह के भूमिगत ठिकाने में नौ हमास लड़ाके मारे गए।

एक अन्य स्थान पर हुई फायरिंग में दो बच्चे मारे गए जबकि कई शव बमबारी से ध्वस्त हुए भवनों के मलबे से मिले हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70,100 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि 10 अक्टूबर को युद्ध विराम लागू होने के बाद से इजरायली गोलीबारी में 354 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 48 घंटों में गाजा पट्टी के अस्पतालों में दो शव पहुंचे हैं, जिनमें से एक को मलबे के नीचे से बरामद कर लिया गया है।

RO No. 13467/10