
शिवरीनारायण। नगर -पंचायत शिवरीनारायण में प्लास्टिक -डिस्पोजल उपयोग करने वालों के -खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर में किसी भी दुकानदार के द्वारा प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल करते पाए जाने पर नगर पंचायत द्वारा -जुर्माना की कार्रवाई की जा रही हैं।
साथ ही नगर में खुले में कचरा फेंकने वाले और खुले में शौच करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। 5 कार्रवाई के पूर्व नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत ने सभी व्यापारियों, नागरिकों, र हॉटल संचालकों, मंगल भवन, टेंट संघ एवं नाविकों की बैठक लेकर प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी। नगर ने पंचायत के कर्मचारी लगातार नगर में न घूम कर प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल नहीं करने की अपील कर रहे हैं। जो दुकान मालिक समझाइश के बाद भी पालीथिन का इस्तेमाल करते मिल रहे हैं उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। नगर को स्वच्छ रखने के लिए तीन स्वच्छता कमांडो टीम की तैनाती की गई है जो लगातार नगर में भ्रमण कर गंदगी फैलाने वाले और पालीथिन का इस्तेमाल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।
नगर पंचायत शिवरीनारायण में प्लास्टिक डिस्पोजल के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। नगर पंचायत टीम के सामूहिक प्रयास से नगर में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल कम हुआ है और चौक चौराहों में स्वच्छता दिखाई पड़ रही है। व्यापारिक एवं धार्मिक नगरी होने के कारण नगर में रोजाना हजारों की संख्या में लोग एवं पर्यटक आते हैं। लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए जगह-जगह दीवारों पर प्लास्टिक डिस्पोजल प्रतिबंध का संदेश लिखवाया गया है। नगर भ्रमण में आए पर्यटकों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। महानदी में नौका विहार कराने वाले नाविकों को समझाइश दी गई है कि नाव में बैठने वाले पर्यटकों को प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल नहीं करने देना है और नदी में प्लास्टिक नहीं फेकना हैं। अध्यक्ष राहुल थवाईत ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि नगर को प्लास्टिक डिस्पोजल से मुक्त रखने में सभी सहयोग करें। गंदगी नहीं फैलाए, आसपास को स्वच्छ रखें और कोई यदि ऐसा कर रहा है तो जानकारी नपं के अधिकारी कर्मचारी को दे।






















